Posts

Showing posts from September, 2025

Amsterdam: A Living Canvas

Image
Canals like veins of a dreaming heart, mirroring skies where the swans depart. By Rembrandt’s shade and Van Gogh’s flame, the city whispers each painter’s name. Bridges bow gently, arches of grace, linking each soul to another’s embrace. Bicycles hum by the Rijksmuseum wall, where echoes of masters still softly call. Tulips stir in a canvas of light, shades like soft echoes of morning’s first flight. Keukenhof blossoms, Bloemenmarkt sings, a rainbow of fragrance the springtime brings. Old houses lean, yet proudly they stand, guardians of time, built by hand. Anne Frank’s words, in silence profound, linger where history’s truth is found. The Jordaan sings with a soulful art, cafés and canals entwine every heart. From Vondelpark’s calm to the palace’s dome, Amsterdam greets every traveler home. The air holds freedom, tender and wide, a city of rivers where dreams can reside. A living canvas, where stories impart— Amsterdam glows with a generous heart.          ...

काशी की गाथा

Image
गंगा की गोद में बसी, ज्योतिर्मयी नगरी, विश्वनाथ मंदिर से शोभित पावन डगरी। मंत्रों की प्रतिध्वनि से भर उठे आलोक, यहाँ हर कण में बसता है शिव का संयोग। मणिकर्णिका की ज्वाला, जहाँ शाश्वत जलती, मृत्यु भी अमरत्व की बाहों में पलती। दीपों की पंक्तियाँ घाटों पर जगमगाएँ, गंगा की लहरें आरती संग मुस्काएँ। शिव की डमरू-ध्वनि में समय ठहर जाता, हर श्वास, हर धड़कन शिवत्व गुनगुनाता। संकरी गलियों में मंदिरों की कतार, घंटों की गूंज से मिटता है संसार। सारनाथ की वाणी, शांति का संदेश, ज्ञान की गूँज में मिलता जीवन-विशेष। बनारसी पान की मिठास, साड़ी की शान, ठुमरी और तान में खिल उठे जहान। भांग की मस्ती, लोकगीतों का रंग, हर दिल में गूंजे जीवन का उमंग। हे काशी! तेरा वैभव अनंत, अपार, तू मोक्ष का द्वार, तू जीवन का सार। हर यात्री यहाँ आकर स्वयं को पा ले, गंगा की धार में बहकर शिव से मिल जाए।                                    — मीनाक्षी सिंह  

कोलकाता: आनंद का नगर

Image
हुगली के तट पर बसा, स्वप्नों का संसार, कला, साहित्य, संगीत में, जिसका अपार विस्तार। हावड़ा ब्रिज की बाहों में, धड़कता है हर दिल, यहाँ की गलियों में छुपा है, इतिहास का हासिल। दक्षिणेश्वर के आँगन में, माँ काली का वास, कालीघाट की घंटियाँ गूंजें, मिटा दें सबका त्रास। दुर्गा पूजा की रौनक, जगमगाती हर गली, माँ के स्वागत में नाच उठे, आनंदित हर कली। विक्टोरिया मेमोरियल की श्वेत, गाथाएँ कहती ईंट, रवीन्द्रनाथ की कविता-सी, हर बयार में तिन्त। इंडियन म्यूज़ियम की छाँव में, अतीत सजता है, साइंस सिटी की राहों पर, भविष्य बसता है। रसगुल्ले की मिठास यहाँ, मिस्टी दोई का प्यार, काठी रोल, फुचका संग, बिखरे स्वाद अपार। कॉफी हाउस की गूँजती बातें, यादों का विस्तार, हर मोड़ पे बिखरा मिलता, अपनापन अपार। कोलकाता है जादू, है रंगों की उड़ान, हर दिल को देता है, खुशियों का वरदान। ये शहर नहीं, एक कविता है, जो गुनगुनाती है—“आनंद ही जीवन का विधान।”                                           — मीनाक्षी सिंह

मुंबई: सपनों की नगरी

Image
अरमानों की चादर ओढ़े, समंदर की बाँहों में, चलती है ज़िंदगी यहाँ, सपनों की राहों में। हर सुबह यहाँ सूरज उगता, सुनहरी उम्मीदों सा, यह है मुंबई, दिलों का मसीहा, सितारों का बसेरा सा। मरीन ड्राइव की ठंडी हवा, रातों को सुकून देती है, गेटवे ऑफ इंडिया पे खड़े सपने, हर दिन कुछ कहते हैं। हाजी अली की दुआओं में, जो मांगे वही मिल जाता है, सिद्धिविनायक का आशीर्वाद, मन को गहराई से छू जाता है। जुहू का किनारा, रेत पे चलती कहानियाँ बनाता है, बांद्रा-वर्ली सी-लिंक, आसमान को ज़मीन से मिलाता है। चोर बाज़ार की गलियों में, पुरानी यादें मिल जाती हैं, और कालबादेवी की भीड़ में, ज़िंदगी मुस्कुराती है। यहाँ लोकल ट्रेनें नहीं, धड़कनों की रफ़्तार चलती है, भीड़ में भी अकेलापन, फिर भी हर शाम रंगीन लगती है। धरती का यह टुकड़ा फ़िल्मों का जादू समेटे है, बॉलीवुड और फ़ैशन की चमक हर दिल को छू लेती है। मेहनत की यहाँ पूजा होती, हर सपना हकीकत बनता है, अंधेरी से लेकर बांद्रा तक, कोई न कोई सितारा बनता है। कैमरे की चमक, डायरेक्टर की चुप्पी, "लाइट, कैमरा, एक्शन!" से शुरू होती है ज़िंदगी की स्क्रिप्ट सच्ची। यह मुंबई है —...

The Violet Whisper

Act 1: Beginnings and Blossoms   Settings:  London, Cambridge, Oxford, Manchester, Winchester & Gloucester (UK) | Dublin & Galway (Ireland) | Paris (France) | Vienna & Salzburg (Austria) | Prague (Czechia) | New York (USA) | Geneva, Lausanne & Montreux (Switzerland)  • Roger Sinclair, an emerging playwright, meets Rebecca Fitzgerald, a delicate but brilliant writer, at Patrick Henshaw’s café, The Willow & Quill in London. Their instant connection is palpable, rooted in a shared love for literature and art. • Rebecca’s fragile health is introduced, along with the concern of her family—her father Thomas, mother Rosamund, and protective brother Edward. • Joseph and Sophia Sinclair, Roger's parents, offer gentle encouragement to his artistic pursuits and warmly welcome Rebecca, quietly supporting their growing relationship. • Rachel Sinclair, Roger's twin sister, teases Roger about his obvious feelings for Rebecca while fiercely protecting him from Mi...